Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

सांसद हरीश ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन, निकली तिरंगा यात्रा

बस्ती । सांसद हरीश द्विवेदी ने रविवार को अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी गनेशपुर मण्डल द्वारा चौरवा के हसन पेट्रोल पम्प पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। कहा कि स्वतंत्रता एक बड़ा अवसर है। सभी देशवासियों को अपने-अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराकर देश की समृद्धि, विकास के लिये संकल्प लेना चाहिये। शिविर में 8 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। संयोजक आशीष श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र जायसवाल, रियाजुल हसन ने कहा कि लम्बे संघर्ष, त्याग बलिदान के बाद जो आजादी मिली है उसकी रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। रक्तदान के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा चौरवा से होते हुये वंदे मातरम्, ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाते हुये पुलिस चौकी तक पहुंची। यात्रा में सांसद हरीश द्विवेदी के साथ ही कार्यक्रम संयोजक आशीष श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र जायसवाल, रियाजुल हसन, बस्ती सदर ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, अभिषेक, प्रमोद पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, विनोद शुक्ल, गजेन्द्रमणि त्रिपाठी, अरविन्द श्रीवास्तव, विद्यामणि सिंह, रिकूं मोदनवाल, दुर्गेश चौबे, उमेेश गुप्ता, प्रभाकर मिश्र, भगवान मिश्र, उमेश तिवारी, प्रिंस उपाध्याय, आलोक चौरसिया, संदीप शर्मा, राम विलास शर्मा, सर्वजीत चौधरी, सूर्यभान उपाध्याय, रामरक्षा पाण्डेय, आंेंकार चौधरी, जितेन्द्र साहनी, गौरव पाल, शिव बहादुर मौर्य, राकेश पाण्डेय, नीरज चौबे, रवि उपाध्याय, भीमसेन यादव, राजेश पाल चौधरी, अकर खान, बेचू लाल गौतम, अभय श्रीवास्तव, कृष्णानन्द श्रीवास्तवि, प्रिंस श्रीवास्तव, विक्की श्रीवास्तव, निखिल श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, शुभम उपाध्याय, बैजनाथ, गंगाराम सोनी, राजेश वर्मा, रत्नेश, गुड्डू यादव, राम विलास तिवारी, पुष्पराज मिश्र, अभिषेक मिश्र, मुन्नी तिवारी, परशुराम यादव के साथ ही भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।