Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

छात्रोें ने तिरंगा यात्रा निकाल कर दिया संदेश

बस्ती । शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन एपीएनपीजी कालेज के छात्र नेता विकास त्रिपाठी के संयोजन में रोडवेज तिराहे पर स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा से शास्त्री चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्र हाथोें में तिरंगा लिये ‘वंदे मातरम’ के साथ ही देश भक्ति के नारों का उद्घोष कर रहे थे।

शास्त्री चौक पर छात्र नेता विकास त्रिपाठी ने कहा कि लम्बे संघर्ष बलिदान के बाद जो आजादी मिली है उसकी रक्षा और विकसित भारत का निर्माण करने की जिम्मेदारी युवाओं पर है। उन्होने युवा पीढी का आवाहन किया कि वे अपने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों से प्रेरणा ले जिससे समर्थ और समृद्ध भारत का निर्माण हो।
तिरंगा यात्रा में अभिषेक दुबे, आशीष कुमार ,सत्यम जयसवाल ,संतोष सिंह ,अरविंद मिश्रा, मनीष चौधरी, अमर, रवि, हिमांशु पाण्डेय आदि लोग शामिल रहे।।