Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

नगर पंचायत मुण्डेरवा में निकली तिरंगा यात्रा

बस्ती। देश आजादी का 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को मुण्डेरवा नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल, पूर्व विधायक सदर दयाराम चौधरी, मण्डल अध्यक्ष अजय पाण्डेय के संयोजन में विशाल तिरंगा यात्रा निकाल कर जन जन को देश के प्रति उनकी भूमिका और राष्ट्र भक्ति के प्रति जागरूक किया।

भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री के आवाहन पर तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान से देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक संदेश पहुंचेगा और मोदी जी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार कराने में मील का पत्थर साबित होगा।
तिरंगा यात्रा में अनुराग पाण्डेय, पवन प्रजापति, देवेन्द्र चौधरी, दीपचंद, उमंग प्रताप, हर्षित भट्ट, सुनिल वर्मा, अशोक, विकास मद्धेशिया व अन्य लोग भी मौजूद रहे।