Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

सपाइयों ने मुख्यालय पर निकाली तिरंगा पद यात्रा

लोकतांत्रिक मर्यादा को सुरक्षित रखने का संकल्प लेते हुए आजादी के परवानों को याद कर निकाली गई तिरंगा पदयात्रा-दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे

संत कबीर नगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर संत कबीर नगर के जनपद मुख्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष गौहर अली खान व पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के नेतृत्व में सपाइयों ने निकाला तिरंगा पद यात्रा। गौरतलब हो की खलीलाबाद के शुगर मिल चौराहे से आजाद चौक होते हुए सपाइयों ने पैदल मार्च किया। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे का कारवां अपने लाव लश्कर के साथ आगे बढ़ता गया। जहां सैकड़ों की संख्या में सपाइयों ने जिला मुख्यालय से होते हुए शहर में लगी क्रांतिवीरों व महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर मगहर के कबीर चौरा तक तिरंगा पद यात्रा निकालते हुए जगह-जगह रुककर लोगों में तिरंगे का वितरण किया। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने कहा कि आज 9 अगस्त को देश के आजादी के लिए महत्वपूर्ण अंग्रेज भारत छोड़ो के इस ऐतिहासिक दिवस पर हम देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को तिरंगा यात्रा निकाल हम हम सभी उन्हें नमन कर रहे हैं। वहीं पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि देश के संविधान और उसकी लोकतांत्रिक मर्यादा को सुरक्षित रखने का संकल्प लेते हुए यह तिरंगा पदयात्रा निकाली गई है, साथ ही उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपाई हर घर में तिरंगा लहराएंगे। इस दौरान मौजूद रहे निवर्तमान जिला अध्यक्ष गौहर अली खान, पूर्व एमएलसी संतोष यादव उर्फ सनी, सपा नेता सुनील सिंह, निर्वतमान जिला उपाध्यक्ष केडी यादव, राम दरस यादव ,अखलाक अहमद मोहम्मद अहमद ,अरविंद वर्मा ,डॉ0राम नाथ चौरसिया, राहुल यादव बादल, आलोक यादव उर्फ सोनू ,प्रमोद यादव,निर्वतमान जिला उपाध्यक्ष कौशल चौधरी , फैज खान फैजी ,सन्तराम यादव ,कोमल यादव दरस यादव, अजीम खान सहित आदि लोग मौजूद रहे।