Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

भारतीय संस्कृति में प्रकृति का प्रत्येक तत्व पूजनीय

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नौगढ़ नगर इकाई के तत्वाधान में कल देर शाम श्री सिंहेश्वरी मंदिर परिसर में *वृक्षारोपण महाभियान पखवारा* के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। सिद्धार्थनगर के विभाग प्रचारक श्री श्रीप्रकाश जी ने इसकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की संस्कृति में प्रकृति के प्रत्येक तत्व को पूजनीय माना गया है। पर्यावरण की रक्षा के लिए यहां लोगों ने अपने प्राण बलिदान किए हैं। पर्यावरण संरक्षण के यही संस्कार हमें आने वाली पीढ़ियों को भी देने हैं।
जलवायु परिवर्तन को लेकर सम्पूर्ण विश्व चिंतित है। हमें खुशी है कि इस दिशा में भारत आज विश्व का नेतृत्व कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमें भी अपना योगदान संकल्प भावना के साथ देना होगा। ऐसा करके ही हम आनेवाली पीढ़ियों को हरी-भरी धरती सौंप पाएंगे। उक्त अवसर पर नगर प्रचारक श्री अभय जी, नगर सेवा प्रमुख श्री धनंजय रस्तोगी, सह नगर कार्यवाह अंकित त्रिपाठी जी, नगर शारीरिक प्रमुख श्री सौरभ त्रिपाठी, श्री हनुमंत पाठक पाठक जी, श्री अभिनव मणि त्रिपाठी जी, श्री सुभाष चंद्र सिंह एवं श्री अशोक शास्त्री जी समेत अनेक बंधुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।