Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

पंडित शिव हर्ष उपाध्याय के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि: प्रो रीना पाठक

बस्ती,पूर्वांचल के मालवीय के नाम से सुविख्यात व शिव हर्ष किसान पी जी कॉलेज ,महिला पी जी कॉलेज,किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय,शिव हर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज बस्ती के संस्थापक प० शिव हर्ष उपाध्याय की 42वी पुण्य तिथि पर आज शिव हर्ष किसान पी जी कॉलेज बस्ती के प्रांगण में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए शिक्षाविदों ,प्रबुद्जनों व गणमान्य लोगों का जन समूह उमड़ पड़ा,उपस्थित जनों ने पंडित शिव हर्ष उपाध्याय को शिद्दत से स्मरण व नमन किया,
इस अवसर पर पंडित शिव हर्ष उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए भारतीय जनता पार्टी बस्ती के यशस्वी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि पंडित शिव हर्ष उपाध्याय ऐसे महान व्यक्तित्व थे जो सीमित साधनों में भी महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम थे,आजीवन सामाजिक मूल्यों का पालन करते हुए शैक्षिक उन्नयन में आदर्श मानदंडों और ईमानदारी को प्राथमिकता दिए,जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत व अनुकरणीय है,
शिव हर्ष किसान पी जी कॉलेज बस्ती के आयोग द्वारा नव नियुक्त प्राचार्य व शिक्षाविद् प्रो रीना पाठक ने पंडित शिव हर्ष उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्री उपाध्याय जी द्वारा स्थापित शिक्षक संस्थाओं की प्रगति व विकस ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी, उपाध्याय जी द्वारा स्थापित सभी शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक ,कर्मचारी,शिक्षण संस्थाओं के विकास के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करके पंडित शिव हर्ष के सपनों को साकार करे,
महिला पी जी कॉलेज बस्ती प्राचार्य प्रतिनिधि डॉ रघुवर पांडेय ने पंडित शिव हर्ष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित शिव हर्ष उपाध्याय ने स्त्री और पुरुषों की शिक्षा पर बराबर ध्यान दिए,उनका शैक्षिक उन्नयन का यह प्रयास समाज के लिए आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय है ।
किसान।शिक्षा समिति के मंत्री व प शिव हर्ष उपाध्याय के पौत्र संजय उपाध्याय ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी पंडित शिव हर्ष उपाध्याय जी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किया,
शिव हर्ष किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज सिंह ने पंडित।शिव हर्ष उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थाओं की स्थापना करके उपाध्याय जी ने समाज के लिए ऐतिहासिक कार्य किया जो सामाजिक विकास में मील का पत्थर कोई हो रहा हैं।
किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद चंद ने कहा कि आजीवन गांधीवादी मूल्यों का पालन करते हुए उपाध्याय जी सद कर्म करने उच्च के आदर्शो को स्थापित किया,
श्रद्धांजलि सभा का संचालन हिन्दी भाषा के विद्वान व कुशल वक्ता डॉ पी एन द्विवेदी ने किया ।
इस अवसर पर प शिव हर्ष उपाध्याय के कनिष्ठ पुत्र शिव प्रकाश उपाध्याय, रमाकांत उपाध्याय,प्रेम शंकर उपाध्याय,पुनीत उपाध्याय , सुनीत उपाध्याय, किसान शिक्षा समिति के संयुक्त मंत्री नरेंद्र भाटिया,
गोपाल जी गाडियां, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष उप्पल,सहायक महाप्रबंधक अभिषेक गुप्ता, शिव हर्ष किसान पी जी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ आर एस त्रिपाठी, डॉ रघुवंश मनि त्रिपाठी, डॉ राजदेव मिश्रा, डॉ राम दल पांडेय, डॉ आर डी तिवारी, डॉ पर्थेस्वर मनि त्रिपाठी, डॉ ओ पी सिंह, डॉ हनुमान चौधरी,डॉ प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ गोपाल जी कुशवाहा, डॉ विश्वनाथ पांडेय, डॉ सुषमा श्रीवास्तव,डॉ शिवेन्द्र पांडेय, डॉ राजेश सिंह, डॉ धर्मेन्द्र सिंह, डॉ विजय शुक्ल, डॉ सपना रानी, डॉ नूतन यादव, डॉ वीना सिंह, डॉ संतोष यदुवंशी, प्रियंका सिंह,नेहा बानो, लेफ्टिनेंट जितेन्द्र शाही, सी एल यादव,धर्मदेव पांडेय, पूर्व प्रधानाचार्य अख्तर हुसैन खां,अब्दुल मजीद खा, परमात्मा उपाध्याय,उपेन्द्र शुक्ला,सच्चिदानंद शुक्ला,ओंकार गिरी,कृष्ण कुमार मिश्रा अगस्त उपाध्याय,प्रेम मिश्रा, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय, गिरिजा नंद राव,अरुण मनि त्रिपाठी, संतोष सिंह,योगेश मिश्रा,छात्र संघ के पूर्व मंत्री रवि संकर शुक्ला,ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया,