Tuesday, May 7, 2024
बस्ती मण्डल

सपा की बैठक में स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर बनी रणनीति

मतदाता सूची में स्नातकों को जोड़ने के लिये ब्लाक स्तर पर चलेगा अभियान- महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती । शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बस्ती सदर विधायक एवं निर्वतमान जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता इस महत्वपूर्ण चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां तेज कर दें और स्नातकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करायें। यह चुनाव विशेष महत्व का है। इसमें जीत के लिये हर स्तर पर पूरी तैयारी की जाय।


रूधौली विधायक राजेन्द्र चौधरी, कप्तानगंज विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल ने बैठक में अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिये। कहा कि ब्लाक स्तर पर सूची तैयार कर ली जाय और स्नातकों को मतदाता सूची से जोडने में कार्यकर्ता जुट जाय। इसके लिये पूरी ताकत लगा देना है। मतदाता सूची की मजबूती से ही लक्ष्य हासिल होंगे।
स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर तैयारी बैठक में मुख्य रूप से जमील अहमद, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, मो. सलीम, राजेन्द्र चौधरी, सुमन सिंह, गीता भारती, गुलाम गौस, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ निजामुद्दीन, गुलाब सोनकर, विवेक शुक्ला ‘पिन्टू’ मो. जावेद, अयाज अहमद, अब्दुल मोईन, अनमोल श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, अमित यादव, राजेन्द्र यादव, भोला पाण्डेय, युनूस आलम, मो. साहिर, अमरेन्द्र पाण्डेय ‘ शिबलू’ राजेन्द्र चौरसिया, प्रशान्त यादव, सुशील यादव, जुगुल किशोर चौधरी, रजनीश यादव, जामवन्त यादव, रामशंकर निराला, वीरेन्द्र यादव, राजेश यादव, श्यामचन्द्र यादव, मुरलीधर पाण्डेय, हनुमान चौधरी, राघवेन्द्र सिंह, अनिल कन्नौजिया, लल्लू चौधरी, रामचन्दर यादव के साथ ही पार्टी के अनेक निवर्तमान पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।