Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति पत्र पाकर शिक्षामित्रों में हर्ष,संघ के जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त शिक्षकों को दी बधाई

बस्ती। उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती में बस्ती शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सहित अन्य शिक्षामित्रों का चयन सहायक अध्यापक पद हुआ है। पंडित अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में नियुक्ति पत्र मिलते ही उनके चेहरे पर खुशी छा गयी। वहीं प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने सहायक अध्यापक पद का नियुक्ति पत्र पाये सभी शिक्षकों व शिक्षामित्र साथियों को बधाई दी है।
बस्ती जिले के प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर लाल यादव,सुरेन्द्र प्रताप चौधरी, इन्द्रजीत,अंजू यादव,ममता जायसवाल, राम सागर,सरोज देवी, सुशीला,शैल यादव,इन्द्रदेव चौधरी,शीला चौधरी,रोहित यादव,अभय प्रताप चौधरी, चक्रपाणि पांडेय,देवन्ता देवी, कृष्ण चन्द्र सिंह,रोमी सिंह सहित अन्य शिक्षामित्रों को शुक्रवार को सहायक अध्यापक पद का नियुक्ति पत्र मिला। प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह व जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने पंडित अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह बस्ती में नवनियुक्त शिक्षकों सहित शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक का नियुक्ति पत्र सौंपा। जनपद में कुल 375 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र मिला है।
संघ जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर यादव ने कहा कि वर्षो से हक की लडाई लड़ रहे शिक्षा मित्रों के लिये यह सुखद पल है। कहा कि पिछले 19 वर्षो से शिक्षा मित्र हक के लिये संघर्षरत है। जो शिक्षा मित्र इस अवसर से छूट गये हैं उन्हें भी सरकार अवसर प्रदान करें। उनके अधिकारों के लिये संघ का संघर्ष जारी रहेगा।