Sunday, May 19, 2024
उत्तर प्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के युवाओं ने किया जागरूकता अभियान शुरू

गाजियाबाद। नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के तत्वावधान में उपनिदेशक देवेन्द्र कुमार और लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा के निर्देश में चलाये जा रहे हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज मुरादनगर में महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश शर्मा के व्दारा तिरंगा वितरण कर अधिक से अधिक लोगों को 11 से 17 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करने का आव्हान किया.

श्रीमती दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मुरादनगर ब्लाक में अधिक से अधिक युवा मण्डलों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए लगाने के लिए सूची तैयार की जा रही है जिससे कि वो अधिक से अधिक लोगों को समझा कर जागरूक कर सकें.
इस अवसर पर मुरादनगर के काफी लोगों को तिरंगा वितरण किया गया.
दूसरी तरफ हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत जागरूकता एवं तिरंगा वितरण कार्यक्रम के लिए नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक श्री तालिब लोनी, श्रीमती भानू तोमर भोजपुर, और प्राची रजापुर ने विकास भवन स्थित केंटीन से तिरंगा झंडा क्रय किये.
साथ में नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के उपनिदेशक देवेन्द्र कुमार और लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा भी उपस्थित रहे. स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम की सफलता का संकल्प लिया.