Thursday, June 27, 2024
बस्ती मण्डल

स्वतंत्रता दिवस पर जिले में सभी परिवारों तक तिरंगा झंडा पहुंचाने का आग्रह करने का अभियान चलाएगी भाजपा

बस्ती। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अशोक सिंह की गरिमामई उपस्थिति व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

जिला प्रभारी अशोक सिंह ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत स्वतंत्रता दिवस पर जिले में सभी परिवारों तक तिरंगा झंडा पहुंचाने का आग्रह करने का अभियान चलाएगी. राज्य के हर घर में 15 अगस्त को तिरंगा फहरा कर आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाकर राष्ट्र प्रेम का संचार करेगी।

जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने जिला पदाधिकारी को सम्बोधित करते हुए कहा तेंलगाना में दो और तीन जुलाई को संपन्न राष्ट्रीय कार्यसमिति व शुक्रवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में पारित प्रस्तावों की जानकारी जिला पदाधिकारी को दी गई।

बैठक में उपस्थित जिला महामंत्री विवेकानन्द मिश्र,चंद्र शेखर मुन्ना, अशोक गुप्ता, रामचरण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह,अरविंद श्रीवास्तव गोला,जिला मंत्री वीरेंद्र गौतम,मनोज ठाकुर,राम उग्रह जायसवाल,विनय यादव,जान पाण्डेय, अजय पाल, दिपांशु विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।