Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

मिशन शक्ति फेज 4 के तहत महिलाओं व बच्चियों को किया गया जागरूक

बनकटी/बस्ती। बुधवार को थानाध्यक्ष लालगंज दिलीप कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में , म0का0 कल्पना रावत म0का0 रेनू यादव द्वारा थाना लालगंज जनपद बस्ती में महिला सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी बच्चियों/छात्राओं एवं महिलाओं को सशक्तिकरण संबंधित बातों को बताते हुए मिशन शक्ति फेज 4 कार्यक्रम के अंतर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे –

1090 – वीमेन पावर लाइन,
1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,
181 महिला हेल्पलाइन,
112 पुलिस आपातकालीन सेवा,
102 स्वास्थ्य सेवा,
108 एंबुलेंस सेवा,
साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930,
थाने का सी0यू0जी0 नंबर 9454403116 के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई। महिलाओं को मिशन शक्ति बुकलेट वितरित किया गया।