Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

महिला सशक्तिकरण अभियान का किया गया आयोजन।

बस्ती। रविवार को क्षेत्राधिकारी रूधौली अंबिका प्रसाद तथा थानाध्यक्ष लालगंज दिलीप कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में म0का0 अंजू राजभर का0 प्रभुनाथ यादव द्वारा थानाक्षेत्र के चौकी कुदरहा ,पिपरपति ,जिभियाव, में महिला सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अभियान कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चियों/छात्राओं एवं महिलाओं को सशक्तिकरण संबंधित बातों को बताते हुए मिशन शक्ति फेज 4 कार्यक्रम के अंतर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर
*1090 – वीमेन पावर लाइन*
*1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन*
*1098 चाइल्ड हेल्पलाइन*
*181 महिला हेल्पलाइन*
*112 पुलिस आपातकालीन सेवा*
*102 स्वास्थ्य सेवा*
*108 एंबुलेंस सेवा*
*साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930*
*थाने का सी0यू0जी0 नंबर 9454403116
के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया। महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई।