Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी दिव्या मित्तल तहसील खलीलाबाद में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकातयों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतें जैसेः- प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, भूमि एवं अन्य मामलों आदि से सम्बंधित शिकातयों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप एक सप्ताह के अन्दर सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा जनसामान्य के शिकायतों के गुणवत्तायुक्त निस्तारण को लेकर बार-बार निर्देश दिये जा रहें है। सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन में अतिक्रमण की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे गांवों को चिन्हित किया जाय जहां सार्वजनिक भूसंम्पत्तियों तथा चकमार्गाे पर अवैध अतिक्रमण की अधिक शिकायते मिल रही हैं उसमे राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सार्वजनिक भू-संम्पत्तियों पर अवैध अतिक्रमण के मामलों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के साथ ही अवैध कब्जा करने वाले लोगों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाय साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाय। जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जायं, अपने विभाग से संबंधित कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें। योजनाओं का स्थलीय सत्यापन कर ही रिर्पेाट दी जाय।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने किया। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीडितों को न्याय मिले। पुलिस अधिकारी प्रत्येक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करें। खलीलाबाद तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 122 शिकायतें प्राप्त हुयी। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस आयोजन में मौके पर ही 12 शिकायतों का समाधान कराया गया। जिलाधिकारी ने अवशेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त कार्यवाही के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने इस आयोजन में पिछले संपूर्ण समाधान दिवसों में प्राप्त लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों में निस्तारण मे विलम्ब का कारण का भी उल्लेख किया जाय साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाय। आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सदर अजय त्रिपाठी सहित तहसील क्षेत्र से सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार, तहसीलदार धनघटा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।