Monday, July 1, 2024
अयोध्या मण्डल

श्री राम जन्मभूमि निर्माण हेतु दिए गए चेकों में से 22 करोड़ रु का चेक बाउंस

अयोध्या-भगवान श्रीराम मंदिर एक लिए देश भर में भक्तों द्वारा निधि समर्पण योजना में जमकर दान किया गया है। वहीं कई भक्त ऐसे भी हैं जिन्होने करोड़ो रु दान किए हैं। लेकिन इसी में ऐसे भी कई दानी हैं जिनकी चेक बाउंस हो गई है। ऐसे लोगों की संख्या भी 15 हज़ार से अधिक है। कुल बाउंस हुई चेक का अमाउंट देखें तो ये लगभग 22 करोड़ रु से अधिक का होगा।

विश्व हिन्दू परिषद की ओर से देश भर के जिलो की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अब तक 3 हज़ार 400 करोड़ रु दान में मिले है। वहीं 22 करोड़ रु से अधिक के चेक बाउंस भी हुए हैं। हालांकि किन कारणों से ये चेक बाउंस हुए हैं इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है।