Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा नेताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

-गिनाई 8 साल के केन्द्र सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां

बस्ती। रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक पार्टी नेता आलोक कुमार पाण्डेय के पुराना डाकखाना स्थित आवास पर क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में केन्द्र में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत की ओर बढते कदम पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय सदस्य अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि बैठक में किसानों की स्थिति में सुधार, कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें जोड़ने हेतु कार्यक्रम तय किये गये। इसी कड़ी में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात को टेलीविजन पर सुना।
भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि विश्व व्यापी कोरोना संकट के बावजूद देश ने अनेक क्षेत्रों में पिछले 8 वर्षो में ऐतिहासिक प्रगति किया है।
बैठक में सभासद कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘सोनू’ क्षेत्रीय महामंत्री रामानन्द नन्हे, अमर सोनी , रमेश गुप्ता, राहुल पटेल, छात्र नेता अतुल भट्ट, राजेश उपाध्याय, राकेश चौरसिया, वीरू चौधरी, रुद्र प्रताप सिंह, प्रियांशु तिवारी, शिवा मौर्या, विकास चौधरी, हर्ष चन्द्रभान, नंदन मिश्र, संतोष कुमार, आर सी चौधरी, जनक कुमार, भगवान दास, सौरभ सोनकर, संजय पाण्डेय के साथ ही भाजपा के अनेक नेता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।