Tuesday, July 2, 2024
हेल्थ

भारतीय कवि संघ का भव्य सम्मान समारोह

भारतीय कवि संघ पटल पर दिनाँक 22 मई 2022 को भव्य ऑनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसका सम्मान समारोह दिनाँक 28 मई 2022 को शाम 5 बजे से किया गया।

आ. श्याम कुँवर भारती जी के द्वारा माँ सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। आ. प्रियंका साव जी के द्वारा सुंदर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। जिसके बाद आ. रजनी प्रभा जी एवं आ.अनुभव छाजेड़ जी के द्वारा सुंदर स्वागत गीत की प्रस्तुति की गयी। आ.दीपांशु पांडे जी ने स्वागत भाषण देकर मंच पर आये अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद आ. श्याम कुँवर भारती जी द्वारा देवी गीत प्रस्तुत की गयी। तत्पश्चात कुछ कवियों के काव्य पाठ के बाद आ.शिखा गोस्वामी जी के द्वारा सभी को सम्मान पत्र वितरित किया गया।
आ.शिखा गोस्वामी एवं आ.प्रियंका साव जी ने मंच संचालन कर इस आयोजन में चार चांद लगा दिए। अंत में आ. प्रतिभा जैन जी के द्वारा बहुत सुंदर धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आ. राजेंद्र जैन”रतन, आ.संजय जैन, आ.अनुभव छाजेड़, आ.भास्कर सिंह माणिक”कोंच”, आ.संतोष श्रीवास्तव”विद्यार्थी”,आ.हरजीत सिंह मेहरा ने काव्य पाठ की प्रस्तुति दी।

(सुधीर श्रीवास्तव)