Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा संपर्क और संवाद के माध्यम से कार्य करने वाला गतिशील राजनीतिक दल है-दिपांशु विक्रम सिंह

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरा होने पर 30 मई से भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित होने वाले आगामी कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाने के लिए मंगलवार को बस्ती के सभी 26 मंडल में बैठक कर पार्टी पदाधिकारी आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह ने दी।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि संपर्क और संवाद के माध्यम से कार्य करने वाला गतिशील राजनीतिक दल है आज अन्य राजनीतिक दल ए.सी केबिन में बैठकर ट्वीट ट्वीट खेल रहे है वहीं भाजपा कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि सपर्क और संवाद ध्येय मानकर वर्ष के 365 दिन जनता के सुख दुख में सहभागी रहते हैं इसी परिपाठि को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी नेतृत्व ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरा होने पर जनता के बीच जाने की बृहद कार्य योजना तैयार किया है वह उक्त कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला के निर्देशानुसार आज मंगलवार को सभी मंडलों में बैठक आयोजित किया गया है जिसके अनुसार
बस्ती नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला, हरदी – गौर मंडल जिला सहकारिता अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, परशुरामपुर मंडल दयाशंकर मिश्रा ,मखोड़ा धाम मंडल राजेश द्विवेदी, विक्रमजोत मंडल कुंवर आनंद सिंह, विशेश्वरगंज मंडल वीरेंद्र गौतम, परसा मंडल पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कप्तानगंज विनोद शुक्ला ,दुबौलिया – हरैया मंडल प्रत्यूष विक्रम सिंह,रामनगर मंडल रवि प्रताप सिंह,सोनहा-सलटोआ मंडल ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष यशकांत सिंह, रुधौली – हनुमानगंज मंडल पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन,पकरीजई मंडल मनोज ठाकुर,साऊघाट मंडल अशोक गुप्ता,बस्ती सदर मंडल राजेन्द्र गौड़, मुंडेरवा मंडल क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी ,गणेशपुर मंडल भानु प्रकाश मिश्रा, बहादुरपुर कलवारी मंडल अमरेश पांडे, महसो मंडल राम चरण चौधरी, बनकटी-कुदरहा मंडल चंद्रशेखर मुन्ना आदि ने बैठक कर आगामी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सभी मंडल अध्यक्षों ने किया।