Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारी नेता वी. एन. सिंह

बस्ती । बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य वी. एन. सिंह को उनके 23 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया।
परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कलेक्टेªट परिसर स्थित कर्मचारी संघ भवन में वीएन सिंह को याद करते हुये कहा कि वे आखिरी सांस तक कर्मचारी हितों के लिये संघर्ष करते रहे। विधान परिषद सदस्य के रूप में उन्होने सदन में कर्मचारियों, शिक्षकों की आवाज को बुलन्द किया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल और मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों को आज जो सुविधायंें मिल रही है उसका श्रेय वीएन सिंह को है। उन्होने कर्मचारियों को उनका अधिकार दिलाने के लिये अनेंको संघर्ष किया, जुल्म सहा, जेल काटा किन्तु लक्ष्य से विचलित नहीं हुये। ऐसे समर्पित नेता की कमी सदैव खलेगी।
कलेक्टेªट कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक मिश्र, कोषागार कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश पाठक, विकास भवन कर्मचारी संघ महामंत्री ओम प्रकाश ने वी. एन. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये कहा कि यदि आज वे जीवित होते तो पुरानी पेंशन के साथ ही उत्पीड़न के अनेक मामलो का समाधान हो गया होता। वे आखिरी सांस तक कर्मचारी हितों के लिये संघर्ष करते रहे। उनके पद चिन्हों का अनुसरण करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कलेक्टेªट परिसर स्थित कर्मचारी संघ भवन में वी.एन. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से सिंचाई संघ अध्यक्ष सुभाष मिश्र, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामचरन, सेवा निवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन के संयोजक परमात्मा प्रसाद, संगठन मंत्री प्रमोद शुक्ल, ट्यूबेल टेक्निकल एसोसिएशन के मंत्री संतोष राव, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट संघ के प्रान्तीय लेखा सम्प्रेक्षक राम मनोहर दूबे, उदय पाल, राम प्रकाश सिंह, अम्बिका वैश्य, जगन्नाथ मौर्य, के.के. सिंह, राजेश कुमार, जलालुद्दीन कुरेशी, हरीराम पाल, संजय यादव, राम कृपाल के साथ ही विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया।