Sunday, June 30, 2024
हेल्थ

प्रिकॉशन डोज इच्छुक व्यक्ति लगवा सकते है-सीएमओ

बस्ती। जिले में कोविड के कुल 2156404 लोगों को फर्स्ट डोज तथा 1784749 लोगों को सेकेण्ड डोज एवं 31333 लोगों को प्रिकाशन डोज लगायी गयी है। उक्त जानकारी सीएमओ डा. चन्द्रशेखर ने दी है। उन्होने बताया कि 12702 हेल्थवर्कर को फर्स्ट, 12676 को सेकेण्ड तथा 8300 को प्रिकाशन डोज लगायी गयी है।
उन्होने बताया कि 14020 फ्रंटलाइन वर्कर को फर्स्ट, 14214 को सेकेण्ड तथा 14651 को प्रिकाशन डोज का टीका लगाया गया है। 12 से 14 वर्ष आयु के 67131 को फर्स्ट तथा 8335 को सेकेण्ड डोज लगायी गयी है। 15 से 17 वर्ष आयु के 177881 को फर्स्ट तथा 140780 को सेकेण्ड डोज का टीका लगाया गया है। 18 से 44 वर्ष आयु के 1248666 लोगों को फर्स्ट तथा 1029013 लोगों को सेकेण्ड डोज लगायी गयी है। 45 से 59 वर्ष आयु के 377885 लोगों को फर्स्ट तथा 343762 लोगों को सेकेण्ड डोज का टीका लगाया गया है। 60 वर्ष से अधिक आयु के 258119 लोगों को फर्स्ट, 235969 सेकेण्ड तथा 8382 लोगों को प्रिकाशन डोज का टीका लगाया गया है। उन्होने बताया कि टीका लगाने की कार्यवाही प्रत्येक दिन की जा रही है। उन्होने लोगों से अपील किया है कि इच्छुक व्यक्ति नजदीक के सीएचसी/पीएचसी पर जाकर टीका लगवा सकते है।