Tuesday, May 21, 2024
बस्ती मण्डल

चौ. अजित सिह की प्रथम पुण्य तिथि मनाई गई

बस्ती, 06 मई। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी के नेतृत्व में स्व. चौ. अजित सिह की प्रथम पुण्य तिथि सिचाई विभाग स्थित चौधरी चरण सिंह फील्ड हॉस्टल में मनाई गयी। अपने सम्बोधन में राधेश्याम चौधरी ने कहा चौ. अजित सिंह ने अपनी पूरे जीवन में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह के आदर्शों को अपनाया। खेती किसानी से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे। अब इस परंपरा को उनके बेटे जयंत चौधरी बखूबी निभा रहे।

रालोद नेता ने कहा चौ. चरण सिंह का पूरा परिवार किसानों की ताकत समझ चुका था। हमेशा यही मानते थे कि किसान जितना समृद्ध होगा देश भी उतना ही समृद्ध और आत्मनिर्भर होगा। कार्यक्रम में चौ. अजित सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश चौधरी, अरूणेन्द्र पटेल, राय अंकुरम श्रीवास्तव, शिवकुमार गौतम, अर्जुन प्रसाद पाण्डेय, सुजीत कुमार शुक्ल, वकास अहमद, विनोद यादव, नितिन पटेल आदि मौजूद रहे।