Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

कार्यकर्ता दिखावा कम, काम ज्यादा के सिद्धान्त पर संगठन को मजबूत करने में जुट जायें-पुष्करादित्य सिंह

बस्ती, 25 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं जिला प्रभारी गये कुंवर पुष्करादित्य सिंह ने प्रेस क्लब सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक की। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी की सभी इकाइयां भग कर दी गयी थीं। अब नये सिरे से जिलों के प्रभारी नियुक्त कर पार्टी ने सांगठनिक ढांचा मजबूत करने की कवायद तेज कर दिया है।

इसी कड़ी में बस्ती पहुंचे जिला प्रभारी पुष्करादित्य सिंह ने कहा संगठन को मजबूत करने में जो महत्वपूर्ण योगदान देगा पार्टी उसे जिम्मेदारी सौंपेगी। नगर निकाय के लिये होने वाले आगामी चुनावों के मद्देनजर निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी के लिये अहम हैं। उन्होने कहा कार्यकर्ता दिखावा कम, काम ज्यादा के सिद्धान्त पर संगठन को मजबूत करने में जुट जायें। कर कार्यकर्ता पार्टी के लिये जरूरी है। उन्होने भरोसा दिलाया कि हाल में पार्टी में काय्रकर्ताओं का सम्मान होगा और उन्हे संरक्षण प्रदान करने के लिये पार्टी हर स्तर से साथ खड़ी रहेगी। इससे पूर्व जिला प्रभारी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम यज्ञ निषाद, रामनाथ गौतम, डॉ राम सुभाष वर्मा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आनंद राजपाल, अशोक श्रीवास्तव, पूर्व प्रत्याशी एवं विधानसभा संगठन प्रभारी रमेश सिंह फौजी, पूर्व प्रत्याशी एवं विधानसभा संगठन प्रभारी रामसुरेश उर्फ कल्लू कबाड़ी, मानवेंद्र त्रिपाठी, मनोज कुमार, किरण यादव, मिथिलेश भारती, लक्ष्मी यादव, डीएन त्रिपाठी, पतिराम आजाद, फिरदौस अहमद (सोनू) चन्द्रभान कन्नौजिया, सुग्रीम यादव, डॉ नरेंद्र चौधरी, विचित्र मणि पांडे, प्रमोद कुमार पांडे, जनकराज, डीसी दुबे, हरेंद्र चौधरी, प्रविंद्र चौधरी, सत्य प्रकाश पटेल, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, ब्रह्मानंद, शैलेश मिश्रा, संदीप नारंग, विकास सिंह प्रेमी, रत्नाकर पांडे, अमित सिंह चौहान, शेषनाथ चौधरी, संतोष कुमार गौड़ आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।