Friday, July 5, 2024
साहित्य जगत

पढ़ने की आदत डालें

पढ़ने की आदत डालें ,

थोड़ा सा तो समय निकालें।
शिक्षक, मित्र और सहयात्री,
पुस्तक को आप अपने बना लें।
पढ़ने की आदत डालें।

इतिहास,वेद ,पुराण ग्रंथ,
जीवन का है इसमें मंत्र।
छोड़ दुनिया का प्रपंच,
सभी समस्या का हल निकालें।
पढ़ने की आदत डालें।

घर -परिवार,यम- नियम,
औषधि, आध्यात्म सभी विकल्प।
जीने की कला या जीवन संकल्प,
दुविधाओं को करें इनके हवाले।
पढ़ने की आदत डालें।।

आर्यावर्ती सरोज “आर्या”
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)