Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

सामाजिक कार्यकर्ता रामललित यादव के निधन पर शोक

बस्ती। सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण विकास सेवा समिति के सचिव लगभग 63 वर्षीय रामललित यादव का गत 17 मार्च को निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गये है। उनका अंतिम संस्कार कुंआनों तट पर भद्रेश्वरनाथ के निकट हुआ। ज्येष्ठ पुत्र पंकज यादव ने उन्हें मुखाग्नि दिया।
सामाजिक सरोकारों से जुडे रामललित यादव के आकस्मिक निधन पर अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न वर्गो के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।