Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

अज्ञात कारणों से लगी आग में चार झोपड़ी जली –ग्रामीणों व फायर विग्रेड से मिला आग पर काबू बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी उमरिया के पास किशुनपुर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग से छः लोगों की झोंपड़ी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों एवं फायर विग्रेड के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। किशुनपुर गांव निवासी पेशकार, सीवर,लालचंद, मीरा, रामबहोर, रामतेज की झोंपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते छः झोपड़ी जलकर राख हो गई। झोंपड़ी में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। वही आग की लपटों से हीरालाल के घर में रखे कपड़े भी जल गए ।ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने का कारण समझ में नही है। आग कैसे लगी यह पता नही चल पा रहा है लेकिन आग से काफी नुकसान हो गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरन्त पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग की सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। मौके पर फायर बिग्रेड व पुलिस के साथ पहुंचकर आग को बुझाया। तब तक काफी नुकसान हो चुका था। हल्का लेखपाल ने पहुंचकर छति का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील को भेज दी।

–ग्रामीणों व फायर विग्रेड से मिला आग पर काबू

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी उमरिया के पास किशुनपुर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग से छः लोगों की झोंपड़ी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों एवं फायर विग्रेड के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
किशुनपुर गांव निवासी पेशकार, सीवर,लालचंद, मीरा, रामबहोर, रामतेज की झोंपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते छः झोपड़ी जलकर राख हो गई। झोंपड़ी में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। वही आग की लपटों से हीरालाल के घर में रखे कपड़े भी जल गए ।ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने का कारण समझ में नही है। आग कैसे लगी यह पता नही चल पा रहा है लेकिन आग से काफी नुकसान हो गया है।
आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरन्त पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग की सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। मौके पर फायर बिग्रेड व पुलिस के साथ पहुंचकर आग को बुझाया। तब तक काफी नुकसान हो चुका था। हल्का लेखपाल ने पहुंचकर छति का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील को भेज दी।