Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

आर्य समाज का स्थापना दिवस 11से

बस्ती, 9 मार्च। आर्य समाज गांधी नगर, बस्ती का 103वां वार्षिकोत्सव दिनांक 11 से 14 मार्च 2022 तक आर्य समाज मंदिर गांधी नगर बस्ती में आयोजित किया जायेगा। जिसमें देश के विभिन्न अंचलों से वैदिक विद्वान एवं भजनोपदेशक पधार रहे हैं।
उक्त जानकारी देते हुए मुरलीधर भारती, प्रधान, राधेश्याम, मंत्री, बृजकिशोर गुप्त, कोषाध्यक्ष ने बताया कि आर्य समाज गांधी नगर बस्ती का 103वां वार्षिकोत्सव दिनांक 11 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें वैदिक विद्वान पं0 विश्वव्रत शास्त्री, लखनऊ (उ0प्र0), पं0 सुन्दर लाल शास्त्री, मोहाली (पंजाब), पं0 जय प्रकाश, पं0 देव शर्मा, बाजपुर (उत्तराखण्ड) का भजनोपदेश एवं व्याख्यान होगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम प्रातः 8 से 11 बजे तक यज्ञ, भजनोपदेशक एवं व्याख्यान तथा सायंकाल 6 से 9.30 बजे तक संध्योपासना, भजनोपदेशक एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में माताओं एवं बहनों के बैठने का समुचित प्रबन्ध होगा, मादक पदार्थ का सेवन सर्वदा वर्जित है। उन्होंने सभी से अपील किया कि निर्धारित समय से पहुंचकर विद्वतजनों के उपदेशों को सुनकर अपने परिवार में सुख शांति की समृद्धि करें।