Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संविलियन विद्यालय देवमी में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

बनकटी/बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल के नेतृत्व में सहायक अध्यापिका अनुपम मिश्र, सुनीता चौधरी द्वारा बालिकाओं को उनके आत्मरक्षा एवं उन्हें मिलने वाले सम्मान व अधिकार के लिए जागरूक किया गया। विद्यालय की सहायक अध्यापिका अनुपम मिश्र ने कहा कि महिलाओं के अधिकार और हक की लड़ाई अभी भी जारी है, महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं चाहे वह राजनीति का क्षेत्र हो चाहे पढ़ाई का क्षेत्र हो चाहे नौकरी का क्षेत्र हो, महिलाएं हर क्षेत्र में आज आगे हैं। उन्होंने कहा कि कई मामलों में महिलाओं को आज भी सम्मान और अधिकार नहीं मिल पाते हैं महिलाओं के इन्हीं अधिकार व सम्मान के लिए समाज को जागरूक करने के उद्देश्य हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा महिलाएं देश और समाज की प्रगति के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है हमारे इतिहास में अनेक महिलाओं के सन्दर्भ मिलते हैं, इसमें शासन द्वारा सरकार महिलाओं तथा बालिकाओं की सर्वांगीण प्रगति के कृत संकल्पित है महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है, इसके साथ ही यूपी 112, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप 181, महिला हेल्पलाइन 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1078, चाइल्ड हेल्पलाइन या फिर 102 और 108 आदि नंबरों के द्वारा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल एवं प्रथम स्पीकर मीरा कुमार महिला भी ही थी। इस अवसर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष रंजना देवी, सदस्य पूनम, मालती, मीरा, सुनीता यादव, कमलेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार चौधरी, विनय शंकर पांडे, ऋषभ कुमार मिश्र, बालेंद्र कुमार, विनय कुमार शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।