Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने एक स्कूल नही बनाए केवल श्मसान बनाने का काम किया-अरविन्द केजरीवाल

बस्ती। 22 फरवरी 2022 को रुधौली के बुद्धी बाजार में मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के मुखिया मुख्यमंत्री दिल्ली के अरविंद केजरीवाल को जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद एवं पुष्करादित्य सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा 7 साल में हमने दिल्ली के स्कूल ठीक कर दिए। लेकिन उत्तर प्रदेश में योगी जी ने 5 साल में एक भी स्कूल नहीं बनवाए।

इन्हें सिर्फ श्मशान घाट बनवाना आता है और कोरोना के समय में काफी लोगों को श्मशान घाट भी पहुंचाया है। कोरोना मैनेजमेंट करना नहीं आता उत्तर प्रदेश में युवा बेरोजगार है एक भी नौकरी नहीं दी योगी जी ने ये आपके बच्चों को गंवार रखना चाहते हैं अगर आपके बच्चे पढ़ लिख लिए तो सवाल पूछेंगे।

बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का सपना अधूरा केजरीवाल करेगा पूरा अरविंद केजरीवाल ने जनता से अपील की विधानसभा रुदौली 309 से प्रत्याशी पुष्करादित्य सिंह,310 से रमेंश सिंह,311 से राम सुरेश उर्फ कल्लू,307 से सुरेश कुमार सिंह, और कप्तानगंज विधानसभा 308 से प्रत्याशी डॉ संजय कुमार चौधरी के समर्थन में वोट भी मांगा।

जनसभा की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद ने कहा अगर उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली जैसी सुविधा आपको यूपी में भी मिलेगी।

आप उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह प्रदेश सहप्रभारी अनूप पांडे ,प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर काजी इमरान लतीफ, जिला महासचिव रामनाथ गौतम, मिडिया वीन्रेंद्र गुप्ता, शोशल मिडिया शैलेन्द्र गुप्ता, जिला सचिव डॉ राम सुभाष वर्मा,संगठन मंत्री शास्त्री डीएन त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत, यूथ विंग जिलाध्यक्ष प्रविंद्र चौधरी, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, प्रशांत पांडे,एससीएसटी विंग जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष डीसी दूबे, प्रेमचंद्र चौधरी, सुग्रीम यादव, जमील अहमद कादरी, ने संबोधन किया।
इस मौके पर विचित्र मणि पांडे, प्रसिद्ध पाल, राकेश सिंह, फिरदौस अहमद (सोनू)हरेंद्र चौधरी, पीसी पांडे,तेजू यादव, विकास सिंह प्रेमी, प्रमोद कुमार पांडे, उमेश शर्मा, आदि भारी संख्या में आम जन मानस व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।