Breaking News

योग और प्राणायाम अपने नियमित जीवन का हिस्सा बनाए-नीलम सिंह राना

-बीमारी के हालत में हाथ मे विगो लगाए पहुँची अध्यक्ष नीलम सिंह राना, दिया कर्तव्य निष्ठा का संदेश

बस्ती, 21 जून। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना बीमारी हालत में भी योग शिविर में पहुंची। तीन दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी जिनका लखनऊ के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। कल बस्ती पहुंचने पर लिवर में ज्यादा इन्फेक्शन होने के कारण देर रात श्रीमती राना को शहर के कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। थोड़ा आराम मिलते ही हाथ में विगो लगाए वो अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में पहुंच गई। उन्होंने उपस्थित जन समूह के साथ योग और व्यायाम किया। श्रीमती राना ने कहा कि योग और प्राणायाम अपने नियमित जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का पालन करना भारतीय कार्य संस्कृति का हिस्सा है। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नियमित योग से हमारा तन मन दोनों स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति और स्वस्थ समाज से ही विकसित भारत की संकल्पना साकार हो सकेगी। अधिशासी अधिकारी श्रृष्टि सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि नगर देश की पहली नगर पंचायत है जहां प्रत्येक माह योग दिवस का आयोजन होता है। योग प्रशिक्षक शुक्ला और ने लोगों को योग और प्राणायाम के गुर सिखाए। इस अवसर पर मेजर चंद्र शेखर शुक्ला, सूर्य नारायण उपाध्याय भाऊक, राजेश त्रिपाठी,सभासद दिनेश चौरसिया, सत्यराम निषाद, संजय सोनकर, विजय साहनी, राम सजन यादव, तुलसीराम, डा अनिल श्रीवास्तव, रणविजय गौतम, चंद्र मणि मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Check Also

विद्या मंदिर रामबाग में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बस्ती। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *