Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

सपा जिला सचिव बने रियाज अहमद

बस्ती । समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर पूर्व सभासद रियाज अहमद को पाटी का जिला सचिव मनोनीत किया है।
पूर्व सभासद रियाज अहमद को पाटी का जिला सचिव मनोनीत किये जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, दूधराम, राजेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र कुमार ‘नन्दू’ चौधरी, चन्द्रभूषण मिश्र, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ जमील अहमद, सिद्धेश सिन्हा, भोला पाण्डेय, जावेद पिंडारी, अरविंद सोनकर, महेश तिवारी, अमरेन्द्र पाण्डेय ‘शिबलू’ रज्जब अली, मो. सलीम, पिन्टू, अफसर अली, अक्षय गौड़, अरहन, शाहिल, आकिब, शाकिब, तनवीर, मो. शैफ, आकाश, आयुष, आदित्य, राज श्रीवास्तव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।