Saturday, June 29, 2024
Others

सुभासपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी दूधराम की जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़े लोग

बस्ती । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी गठबंधन के 311 महादेवा विधानसभा सुरक्षित से संयुक्त प्रत्याशी दूधराम की जन आशीर्वाद यात्रा का जगह जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। पूर्व विधायक दूधराम को टिकट मिलने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है। दूधराम ने कहा है कि कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की कृपा से इस बार ऐतिहासिक जीत होगी और प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

रविवार को की जन आशीर्वाद यात्रा में 311 विधानसभा क्षेत्र के महादेवा, पाकरडांड़, महसों, सोनूपार, बररोहिया, बनकटी बाजार, देईसांड़ और बनकटी ब्लाक पर हौसले से लबरेज कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्रीय जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

सपा – सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी दूधराम के चुनाव प्रभारी दिनेश चौधरी ने कहा कि नेता जी जबतक क्षेत्र के विधायक रहे, जनता को कभी कोई शिकायत नहीं रही। विधायक न रहने के बाद भी हमेशा जनता के साथ रहता हैं। दिनेश चौधरी ने कहा कि इस बार दूधराम जी डेढ़ लाख वोट पाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने वाले हैं। जनता के व्यापक समर्थन से पता चल रहा है कि क्षेत्र के लोग हमें कितना प्यार करते हैं।

वर्तमान विधायक से जनता को तमाम शिकायतें हैं।
युवा महिला नेत्री डॉ. रेनू भारती ने कहा कि इस बार जनता तीन मार्च का इंतजार कर रही है। जनता के अपार समर्थन से पता चलता है कि इस बार दूधराम के पक्ष में छड़ी चुनाव निशान का मूड बना चुकी है।