Wednesday, July 3, 2024
Others

प्रेक्षकगणों की अध्यक्षता में 16 फरवरी 2022 को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रत्याशियों के साथ बैठक होगी आयोजित

संत कबीर नगर।(कालिन्दी मिश्रा) जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दिव्या मित्तल ने अवगत कराया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के तीनों विधानसभाओं में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त 312-विधानसभा मेंहदावल हेतु मा0 प्रेक्षक चन्द्रशेखर प्रसाद, 313-विधानसभा खलीलाबाद हेतु मा0 प्रेक्षक श्रावण हर्डीकर, 314-विधानसभा धनघटा (अ0जा0) हेतु मा0 प्रेक्षक वी0 सम्पत, मा0 व्यय प्रेक्षक पी0के0 अम्बन, मा0 पुलिस प्रेक्षक के0टी0 बालाकृष्णन, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार तथा सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारीगण व प्रत्याशीगणों के साथ 16 फरवरी 2022 को सायं 05 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के संबंध में बैठक आयोजित की गयी है। जिसमें सम्बंधित अधिकारी एवं राजनैतिक दल के पदाधिकारी व प्रत्याशीगण ससमय बैठक में उपस्थित होने का कष्ट करें।