आइये जानते है पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषचार्य से आज का राशिफल
राशिफल 4 नवंबर: आज दिवाली पर ग्रहों की स्थिति शुभ या अशुभ, इन 5 राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ इस दिवाली सारे राशियों की सटीक जानकारी आप तक ग्रहों का सुधार जानिया हमारे साथ
संपर्क करें #ज्योतिष केंद्र # ग्राम दौलतपुर मेडिकल कॉलेज रोड पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिष पीठ कार्यालय कुंडली #परामर्श और उपाय जानने हेतु।
#पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश
सम्पर्क सूत्र-9628203064 . 8948895542.7565092000
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। मां लक्ष्मी के लिए जो ग्रह हैं वो शुक्र हैं। शुक्र काल पुरुष के नवम भाव में हैं। ये दीपावली पर एक उपहार है। दीपावली से चार दिन पहले शुक्र वृश्चिक से धनु राशि में गए हैं। यह जनमानस के लिए खुशहाली वाली बात है।
राशिफल–
मेष-जीवनसाथी से नोंक-झोंक न हो। उन्हें कोई समस्या न हो इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अद्भुत है। कोई समस्या नहीं है। बस आज के दिन पूरा फोकस अपने जीवनसाथी पर करें। दीपावली मनाने के लिए लाल या पीला कपड़ पहनें, आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृषभ-अच्छी स्थिति है। शत्रुओं पर दबदबा रहेगा। विरोधी कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। धन-धान्य रहेगा, मां लक्ष्मी की कृपा होगी। संतान की स्थिति अच्छी है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। सब कुछ बहुत बढ़िया है। हरे रंग का कोई कपड़ा पहनें अच्छा रहेगा।
मिथुन-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आतिशबाजी में उन्हें कोई नुकसान न हो, इसका ध्यान रखें। सफेद या क्रीम कलर का कपड़ा पहनना आपके लिए बहुत शुभ रहेगा।
कर्क-दीपावली के लिए आपको हमेशा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि अमावस्या के दिन आपके स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी नहीं होती। अमावस्या के दिन ही दिवाली मनाई जाती है। बाकी भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी दिख रही है। लाल रंग का कोई भी कपड़ा आज के दिन धारण करें। अच्छा रहेगा।
सिंह-पराक्रमी बने हुए हैं। पराक्रम आपको लाभ भी दिलाएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की स्थिति ठीक है। नाक, कान, गला की कोई दिक्कत न हो। भाइयों और मित्रों के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाकी सब ठीक है। लाल रंग का कपड़ा बहुत अच्छा रहेगा।
कन्या-स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-व्यापार की स्थिति अच्छी है। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि, धनागमन होगा। सब बहुत अच्छा है। नीले रंग का कोई भी कपड़ा पहनना आपके लिए अच्छा होगा।
तुला-स्वास्थ्य पहले से अच्छा हो गया है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। उर्जा का स्तर नीचे दिख रहा है। मनोबल ऊंचा और क्रोध पर काबू रखें। बाकी सब ठीक रहेगा। हरे रंग का कोई भी वस्तु आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृश्चिक-खर्च का दबाव रहेगा। साझेदारी का दबाव रहेगा। किसी चीज को बढ़ा-चढ़ा कर न सोचें। अपनी दिवाली खराब न करें। आगे सब कुछ अच्छा होगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। पीले रंग का कोई कपड़ा पहनना शुभ होगा।
धनु-आशातीत सफलता मिलेगी। बहुत कमाई करेंगे। जीवन में बहुत आगे बढ़ते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य की भी अच्छी स्थिति है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी है। अद्भत है। लाल रंग का कुछ धारण करें, अच्छा रहेगा। केसर का तिलक लगाएं, अत्यंत शुभ होगा।
मकर-व्यापार वृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। संतान से थोड़ी दूरी है लेकिन प्रेम बना हुआ है। अच्छा समय दिखाई दे रहा है। बस किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। जैसे चल रहा है, चलने दें। सफेद या क्रीम कलर का कपड़ा पहनना आज के दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ-भाग्यवश कुछ लाभ होगा। जीवन में आगे बढ़ते दिख रहे हैं। मां लक्ष्मी की कृपा होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा दिख रहा है। कोई दिक्कत की बात नहीं है। हरे रंग का कपड़ा पहनें अच्छा रहेगा।
मीन-थोड़ा जोखिम भरा समय है। माता रानी का आशीर्वाद मिलेगा, सब ठीक हो जाएगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। कोई रिस्क न लीजिएगा। मां काली की अराधना करें। कोई भी पीले रंग का वस्त्र धारण करना आपके लिए अच्छा होगा
🚩श्री गणेशाय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 04 – 11 – 2021
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
🔅 तिथि अमावस्या 26:47:01
🔅 नक्षत्र :
चित्रा 07:43:36
स्वाति 29:08:30
🔅 करण :
चतुष्पाद 16:28:29
नाग 26:47:01
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग प्रीति 11:09:39
🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:24:24
🔅 चन्द्रोदय चन्द्रोदय नहीं
🔅 चन्द्र राशि तुला
🔅 सूर्यास्त 17:28:11
🔅 चन्द्रास्त 17:11:59
🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1943 प्लव
🔅 कलि सम्वत 5123
🔅 दिन काल 11:03:46
🔅 विक्रम सम्वत 2078
🔅 मास अमांत आश्विन
🔅 मास पूर्णिमांत कार्तिक
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:34:10 – 12:18:25
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
10:05:40 – 10:49:55
14:31:10 – 15:15:25
🔅 कंटक 14:31:10 – 15:15:25
🔅 यमघण्ट 07:08:40 – 07:52:55
🔅 राहु काल 13:19:16 – 14:42:14
🔅 कुलिक 10:05:40 – 10:49:55
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 15:59:40 – 16:43:55
🔅 यमगण्ड 06:24:24 – 07:47:23
🔅 गुलिक काल 09:10:21 – 10:33:19
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश