Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

स्वर कोकिला के निधन पर पं0 ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान बस्ती में दी गयी श्रद्धांजलि

बस्ती 6 फरवरी 2022। स्वर कोकिला लता माता के निधन पर पं0 ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान बस्ती में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगीत शिक्षक दिग्विजय नाथ मिश्र, राजेश आर्य ने कहा कि लता माता ने अपना पूरा जीवन संगीत के लिए समर्पित कर दिया। 92वें वर्ष की आयु में उनका निधन मुंबई के ब्रिज कैण्डी अस्पताल में आज सुबह हुआ। संगीत जगत की सिरमौर, देश की शान लता माता भारत रत्न से भी सम्मनित की गयी थी। संगीत साधकों के लिए लता मां एक प्रेरणा थीं। अपने जीवन में 25000 से अधिक गीतों को आवाज देने वाली लता माता देश के तमाम सम्मान से सम्मानित की गयी थी। लता मां की आवाज ब्रहण्ड में सदा ही गूंजती रहेगी।

विनोद कुमार उपाध्याय, संतोष श्रीवास्तव, मास्टर शिव, फैशल ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माता जी के निधन से संगीत जगत को गहरा आघात लगा है। जिसकी पूर्ति कभी नहीं की जा सकती हैं, आने वाली पीढ़ियां उन्हें कभी नहीं भुला पायेंगी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रत्नेश कुमार, रणविजय, आदर्श मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, नीलू, अपर्णा श्रीवास्तव, आफताब आलम, शैलेष, पंकज, ऋषभ श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।