Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

मेहदावल से राकेश सिंह बघेल का कटा टिकट, निषाद पार्टी से अनिल त्रिपाठी घोषित किए गए प्रत्याशी

संतकबीरनगर।(सुभाष सिंह) संत कबीर नगर जिले की सियासत में उस समय भूचाल आ गया जब निषाद पार्टी ने 312 विधानसभा मेहदावल में अनिल त्रिपाठी के नाम की घोषणा कर दी और विधायक राकेश सिंह बघेल का टिकट कट गया। टिकट घोषित होने के बाद जहां अनिल त्रिपाठी के समर्थकों में खुशी की लहर है वही लोग अनिल त्रिपाठी के पक्ष में मेहदावल की जनता से वोट करने की अपील करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि पूरा मामला संत कबीर नगर जिले के मेहदावल विधानसभा का है जहां पर आज भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन की निषाद पार्टी में अनिल त्रिपाठी के नाम की घोषणा की जैसे ही अनिल त्रिपाठी के नाम की घोषणा हुई तो मेहदावल की जनता में खुशी की लहर दौड़ पड़ी लोगों ने अपने प्रत्याशी अनिल त्रिपाठी के लिए जीत की दुआ मांगी वही लोगों ने कहा कि अनिल त्रिपाठी को टिकट देकर गठबंधन की सरकार ने बहुत ही अच्छा काम किया। आपको बता दें कि 2012 और 2017 के चुनाव में दो राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ते हुए अनिल त्रिपाठी सेकंड फाइटर थे अनिल त्रिपाठी के फाइट को देखते हुए गठबंधन में निषाद पार्टी ने अनिल त्रिपाठी पर भरोसा जताया है और उनको मेहदावल विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। वही मेहदावल से विधायक रहे राकेश सिंह बघेल को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।