Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

अन्तराष्ट्रीय चोरी के गिरोह के 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम मे जनपद बस्ती मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री दीपेन्द्रनाथ चौधरी के निर्देश व क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय के पर्यवेक्षण मे थाना छावनी पुलिस, SOG टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना छावनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 21/2022 धारा 379/427 IPC में वांछित तीन अभियुक्तो को हडिया थाना क्षेत्र पुरानी बस्ती से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण 1. उमेश गुप्ता पुत्र जयंती प्रसाद गुप्ता निवासी लडसरी बरबसपुर थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर 2. शत्रुधन निषाद पुत्र रितेश निषाद निवासी गीडा सेक्टर 22 टोला डिहवा बोकटा थाना गीडा जनपद गोरखपुर 3. राजेश केवट पुत्र गिरजेश केवट निवासी बनगाई थाना बिथरी जिला रुपनदेही नेपाल हालमुकाम लहंगबारी जिन्दरपुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर उम्र 27 वर्ष बरामदगी का विवरण 1. फार्चून कच्ची घानी सरसो का तेल 14 गत्ता (कुल 224 लीटर) व माल मशरुका 2850 रुपया नकद 2. 3000/- रुपया सम्बन्धित मु0अ0सं0 27/2022 धारा 379/411 IPC थाना हरैया जनपद बस्ती 3. एक अदद बोलेरो नियो गाड़ी UP53EC1034 पूछताछ का विवरण पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग अपने और साथियो के साथ नेशनल हाईवे ढाबो और पेट्रोल पम्पो के आसपास खड़ी माल से लदी वाहनो की रेकी करके ड्राईवर और क्लिनर के सो जाने के बाद तिर्पाल काट कर चोरी कर लेते है और माल को लेजाकर नेपाल गोरखपुर महराजगंज ग्राहको को बेच देते है । हम लोग का साथी 1 राहुल गुप्ता पुत्र बेचू गुप्ता निवासी कस्बा मेहदावल थाना मेहदावल जनपद सन्तकबीर नगर 2 कुन्दन गुप्ता पुत्र गंगा प्रसाद निवासी मुजुरी थाना पनीयरा जनपद महराजगंज व 3 बृजेश निषाद पुत्र तूफानी निषाद निवासी लहंगबारी थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर भी थे 28 गत्ता अपनी आर्टीगा नं0 UP53DW9192 से लेकर नेपाल सप्लाई करने चला गया था और 14 गत्ता हम दोनो के पास रख दिये है जो आज अपने साथी को बुलाकर गाड़ी में रखवाकर बेच रहे थे पूर्व में जो सामान चोरी किये थे उसका भी कुछ पैसा हम लोगो के पास है गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद माल दिनांक 18.01.2022 को सैनिक ढाबे के पास ट्रक का तिर्पाल काट कर चोरी का होना पाया गया जिसके सम्बन्ध में थाना छावनी पर मु0अ0सं0 21/2022 धारा 379/427 IPC पंजीकृत है एवं हरैया थाना क्षेत्र में चोरी किये हुए माल का पैसा बरामद हुआ गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411/413 IPC की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण 1. थानाध्यक्ष छावनी श्री रोहित कुमार उपाध्याय जनपद बस्ती 2. वरि0उ0नि0 श्री श्याम मोहन त्रिपाठी थाना छावनी जनपद बस्ती 3. प्रभारी SOG श्री उमेश चन्द्र वर्मा जनपद बस्ती 4. प्रभारी सर्विलांस श्री दुर्गविजय कुमार जनपद बस्ती 5. उ0नि0 श्री दुर्गविजय सिंह IC/OP कैनौना थाना छावनी जनपद बस्ती 6. उ0नि0 श्री योगेन्द्र कुमार IC/OP विक्रमजोत थाना छावनी जनपद बस्ती 7. HC ऋषिकेश मणि त्रिपाठी थाना छावनी जनपद बस्ती 8. HC विजय प्रकाश दीक्षित, HC दिलीप कुमार का0 विजय यादव, का0 अजय कुमार यादव का0 अभिषेक तिवारी SOG टीम बस्ती 9. के का0 जितेन्द्र कुमार यादव, का0 संतोष कुमार यादव सर्विलांस टीम बस्ती 10. का0 ऋतिक कुमार थाना छावनी जनपद बस्ती