Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन

बस्ती।महिला पी जी कॉलेज बस्ती में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, व छात्राओं को ज़ूम कलावुड मीटिंग एप पर जोड़कर कार्यक्रम किया गया, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता तिवारी ने मा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि विश्व में भारत जैसे सबसे लोकतंत्र में मतदाता दिवस मनाए जाने के पीछे निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि देश भर के सभी मतदान केंद्र वाले क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष उन सभी पात्र मतदाताओ को पहचान की जाएगी जो 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके हैं। इस सिलसिले में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओ को मतदान के प्रति जागरूक करना है।मतदान के द्वारा ही लोकतंत्र को मजबूती प्रदान की जा सकती है। युवा मत के अधिकार को पहचाने और उसका सही प्रयोग करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ रघुवर पांडेय, डॉ सुधा त्रिपाठी, डॉ वीना सिंह,डॉ स्मिता सिंह , डॉ सुहासिनी सिंह,डॉ रुचि श्रीवास्तव, कर्मचारी संघ अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय ने गोष्ठी को संबोधित किया,
कार्यक्रम का संचालन डॉ नूतन यादव ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंजरी सिंह दुर्गेश गुप्ता गुप्ता,शालिनी मिश्रा,मोनी पांडेय,फरजाना खान,सुषमा चौरसिया, ओंकार गिरी ,गिरिजा नंद राव,अरुण मनि त्रिपाठी,श्रीमती पूनम यादव,ज्ञानेश्वर तिवारी,अखिलेश सिंह,विजय नाथ,संगीता देवी,सावित्री देवी,मनोज कुमार इत्यादि उपस्थित रहे,