Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

प्रदेश की भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। आगामी चुनाव में भाजपा की विदाई उत्तर प्रदेश में तय है-देवेन्द्र श्रीवास्तव

बस्ती। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा साऊँघाट ब्लाक के पुर्सिया गांव में समूह की महिलाओं तथा अन्य ग्रामीण महिलाओं के साथ एक बैठक की तथा महिलाओं से सम्बन्धित कई मुद्दों पर चर्चा भी किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रदेश की भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। आगामी चुनाव में भाजपा की विदाई उत्तर प्रदेश में तय है।

उन्होंने कहा कि भारत को नारी प्रधान देश कहा जाता है जबकि सर्वाधिक उत्पीड़न प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाओं का हो रहा है। महिलाएं पूरे प्रदेश में कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं और न ही उनको मूलभूत सुविधाएं मिल पा रही हैं। कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका बखूबी निभा रही है। सपा व बसपा दोनों ही जातिगत राजनीति को बढ़ावा देती है केवल कांग्रेस ही सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलती है। सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस को नहीं मिल रहा है। जबकि कांग्रेस की सरकार में सभी लोग खुशहाल थे। भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार है। इसका आम जनता से कोई लेना देना नहीं है।
कार्यक्रम में शर्मिला, रीता सिंह, आशा सिंह, विद्यावती, रंजना, मधुलिका, संध्या, कुसुम, कमलावती, राजकुमारी, सुनीता, अवधेश कुमार शर्मा, हरीश्चन्द्र सिंह, फिरोज खान, महेन्द्र श्रीवास्तव, डा0 उत्कर्ष, विजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।