Sunday, June 23, 2024
बस्ती मण्डल

प्रत्याशियों के एलान से पहले भाजपा किसान मोर्चा ने सभी विधानसभाओ के प्रभारी और सह प्रभारी घोषित किये

बस्ती।भाजपा किसान मोर्चा ने विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभारियों के नाम की घोषणा कर दी है। सभी सीटों पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं राजनैतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। चुनाव मैदान में उतरने से पहले संगठन को कसा जा रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने 11 जिले की सूची जारी करते हुए बस्ती के पांचों विधानसभाओ के प्रभारी और सह प्रभारी में हर्रैया से प्रभारी आत्मा प्रसाद पाठक सह प्रभारी प्रदीप द्विवेदी, कप्तानगंज से प्रभारी दिलीप पाण्डेय सह प्रभारी गौरव मणि त्रिपाठी, रुधौली से सिद्धार्थ श्रीवास्तव सह प्रभारी संदीप पाण्डेय, बस्ती सदर से प्रभारी अमृत कुमार वर्मा सह प्रभारी अवनीश सिंह, महादेवा से नागेन्द्र बहादुर सिंह सह प्रभारी वशिष्ट मुनि के नामों की घोषणा कर दी है। 24 जनवरी से सभी प्रभारी अपने अपने विधानसभाओ में मण्डल स्तर पर बैठक कर चुनावी तैयारियों का आगाज करेंगे।
जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने कहाँ उत्तर प्रदेश में भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए धरातल पर तैयारियां और तेज़ कर दी है। कोरोना प्रोटोकाल का घ्यान रखते हुए किसानों के बीच जाकर भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। चुनाव को लेकर पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इसके लिए मोर्चा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई है। भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 24 जनवरी से मजबूत संगठन के साथ मैदान में उतर जाएगी।