Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

जो परिवार को साथ लेकर ना चल पाए, वो प्रदेश को कैसे चलाएंगे : रोली सिंह

बस्ती। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने भारतीय जनता पार्टी में आकर यह साबित कर दिया हैं कि भाजपा में ही महिलाओं का सम्मान,सुरक्षा और तरक्की संभव है।उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रोली सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही।

उन्होंने कहा भाजपा में ही महिलाओं का हित सुरक्षित है तथा भारतीय जनता पार्टी ने संगठन से लेकर सरकार में महिलाओं को भागीदारी देने का काम किया है ताकि महिला वर्ग को सशक्त बनाया जा सके।पिछली सरकारों में जहां महिलाओं की कोई सुनवाई नहीं होती थी वहीं भाजपा सरकार में देश और प्रदेश में महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही हैं ,भाजपा जातिवाद,भाई भतीजावाद वह परिवार वाद में नहीं विकासवाद व राष्ट्रवाद की हिमायती हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और मुलायम सिंह की बहू ने साबित कर दिया कि भाजपा में ही महिलाओं का सम्मान बचा हुआ है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिलाओं के हित में तीन तलाक़ से मुक्ति,उज्जवला गैस, इज्जतघर, मातृ वंदना योजना,सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ बेटी बचाओ योजना,एण्टी रोमियो स्क्वायड, प्रत्येक थानों में अतिरिक्त महिला हेल्पडेस्क, महिला राशन कार्ड जैसे तमाम योजनाएं महिला सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही है।