Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

बेमौसमी फल और सब्जियां कर सकती है बीमार-डॉ दीपक सिंह

कुदरहा/बस्ती।आधुनिक जीवनशैली के इस दौर मे प्रकृति के द्वारा बनायें गए नियमों के साथ ताल मेल में कमी के चलते व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के साथ स्वयं खिलवाड़ कर रहा है। जिससे लोगों को कई प्रकार के रोगों को सामना करना पड़ सकता है।

यह कहना है आरोग्य भारती गोरक्षप्रान्त के सचिव एवं होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ दीपक सिंह का। वे कुसौरा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पर लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक के सहारे आमतौर पर जो फल और सब्जियां प्रायः गर्मी और बरसात के मौसम में देखने को मिलती थी वो आज ठंड के इस मौसम में महंगे दामो पर बाजारों में बिक रही हैं। जैसे आम, तरबूज, खरबूज, खीरा, भिंडी, लौकी, परवल, कटहल, तरोई आदि। इनका सेवन ठंड के इस मौसम में जहां एक तरफ आप को बीमार कर सकती है वहीं दूसरी तरफ इस प्रकार के बेमौसमी फल और सब्जियों में पौष्टिकता की बेहद कमी होती है। आमतौर पर ऐसे फल एवं सब्जियों को 2 से 4 माह तक प्रिजर्व करके रखा जाता है। जिनमे फाइटोन्यूट्रिएंट्स खत्म होने लगता है। ये शरीर से टॉक्सिन्स को निकालकर नई कोशिकाओं का निर्माण करते है। फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते है तथा मेटाबोलिज्म बढ़ाते हैं।
डॉ दीपक सिंह का यह भी मानना है कि यदि व्यक्ति प्रकृति के साथ ताल मेल बनाकर खानपान रखता है तो वह कई गम्भीर रोगों से खुद को बचा सकता है। मौसम के अनुसार फल एवं सब्जियाँ खाने से मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी, खांसी, फ्लू आदि से बचाव होता है। बेमौसमी फल और सब्जियों के खाने से एलर्जी, कब्ज, पेट मे दर्द, मोटापा, गैस, हृदय सम्बन्धी समस्याएं बढ़ रही हैं। वहीं विटामिन्स आदि की कमी के कारण इनफर्टिलिटी अर्थात नपुंसकता की समस्या भी प्रमुख रूप से देखी जा रही है।
अजमत अली
कुदरहा।
[18/01, 17:05] Chetna Kudraha Azmat: कुदरहा।

कलवारी थाना क्षेत्र के पड़री गांव के झाड़ी में स्थित कुएं में एक महीना पहले अज्ञात लाश मिली थी जिसका अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाया है।
कलवारी थाना क्षेत्र के पड़री गांव के देसी शराब के ठेके के पास झाड़ियों के बीच स्थित कुएं में 18 दिसंबर को एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला था। जिसकी हत्या करके शव कुएँ में फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही थी।मौके पर कलवारी पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुँची थी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कलवारी अरविंद कुमार शाही ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाया। कोशिश किया जा रहा है जल्द ही इसकी शिनाख्त हो जाए।