Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

कम खर्च पर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता-अमरमणि पाण्डेय

बस्ती। सामान्य से लेकर दुर्लभ रोगों में पचपेड़िया रोड स्थित अर्चना हॉस्पिटल लोगों को नयाजीवन दे रहा है। जनपद के पोखरा बाजार के निकट मेढ़ौवा गांव की रहने वाली 55 वर्षीय शांति देवी के कमर के नीचे का हिस्सा निष्क्रिय हो गया था, वह कई दिनों से चल फिर नही पा रही थीं। कई बड़े बड़े हॉस्पिटलों में दिखाया लेकिन स्थिति में कोई सुधार नही हुआ। किसी ने पचपेड़िया रोड स्थित अर्चना हॉस्पिटल में न्यूरो के डॉक्टर के.के. दूबे को दिखाने की सलाह दिया।

के.के. दूबे की देखरेख में उनका समुचित इलाज हुआ। अब वह अपने पैरों पर चल फिर पा रही हैं। शांति देवी का कहना है उन्हे नया जीवन मिला है। वह एकदम से नाउम्मीद हो गयी थी। इसी तरह सोनहा थाना इलाके के धवाय गांव की 16 वर्षीय जया के शरीर में केवल 3 ग्राम खून था, अस्पताल में भर्ती हुई तो उसकी स्थिति काफी खराब थी। डाक्टरों की देखरेख में उसका समुचित इलाज हुआ, अब वह पूरी तरह स्वस्थ है, शरीर में 9 ग्राम खून है।

अस्पताल के संस्थापक अमरमणि पाण्डेय ने बताया, प्रयास है कि कम खर्च पर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध करवाई जायें। चिकित्सा पेशे में सेवा सर्वोपरि है, सेवा निकाल दीजिये तो यह विशुद्ध व्यापार है किन्तु अस्पताल ऐसे लोगों का भी इलाज कर रहा है जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है।