Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

डॉक्टर भास्कर शर्मा को मिला बेस्ट होम्योपैथी डॉक्टर ऑफ द ईयर-

डॉ शर्मा अब तक बना चुके हैं 30 दर्जन से अधिक विश्व रिकार्ड -डॉ शर्मा अब तक पा चुके हैं देश-विदेश से तिरालिस दर्जन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान

-डॉ शर्मा लिख चुके हैं 13 दर्जन से अधिक पुस्तकें

बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर भास्कर शर्मा बेस्ट सोशल एक्टिविस्ट अवार्ड से नवाजे गए । डॉक्टर भास्कर शर्मा को यह सम्मान 6 अक्टूबर 2020 को बैंक ग्लोबल ह्यूमन राइट फाउंडेशन महाराष्ट्र के अध्यक्ष ने डॉक्टर भास्कर शर्मा को बेस्ट होम्योपैथी डॉक्टर ऑफ दी ईयर का प्रमाण पत्र दिया है।
बताते चलें कि बेस्ट होम्योपैथी डॉक्टर ऑफ द ईयर प्राप्त करने से पहले गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड सहित सैकड़ों विश्व रिकॉर्ड बना चुके डॉ भास्कर शर्मा सिद्धार्थनगर ही नहीं अपितु पूरे विश्व में अपनी मेधा का डंका बजा रहे हैं।सैकड़ों पुस्तकों का सृजन कर चुके डॉ भास्कर शर्मा अब तक 600 राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पा चुके हैं। पूर्व में डॉक्टर भास्कर शर्मा को डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन इंटरनेशनल अवॉर्ड लंदन, वरिष्ठ होम्योपैथिक इंटरनेशनल अवॉर्ड सिंगापुर, डॉ एलेन इंटरनेशनल अवॉर्ड थाईलैंड, डॉक्टर कैंट इंटरनेशनल अवॉर्ड मलेशिया, ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी ऑफ होम्योपैथी दुबई, होम्योपैथी शिरोमणि इंटरनेशनल अवॉर्ड मस्कट, स्टार आफ होम्योपैथी अवॉर्ड लंदन, ग्लोबल एनवायरमेंटल अवार्ड फिलीपींस, साहित्य रत्न अवॉर्ड कनाडा, बेस्ट होम्योपैथी अवार्ड नाइजीरिया, ग्लोबल आईकॉन पर्सनालिटी अवार्ड अफ्रीका, इंटरनेशनल पीस अवॉर्ड इंडोनेशिया, डॉक्टरेट अवॉर्ड अल्जीरिया, होम्यो भूषण काठमांडू, होम्योपैथी श्री गोवा, होम्योपैथी रत्न, चिकित्सा रत्न सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।सम्मान पाने की खुशी में प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार गुप्ता, डॉ विनोद प्रसाद,डॉ मनोज शर्मा, डॉक्टर सोनी शर्मा, डॉ कौशिक, डॉक्टर सोनपा विश्वकर्मा, डॉक्टर सोफिया इदरीसी, डॉक्टर पवन शर्मा, डॉ राजकुमार शर्मा, डॉ मनमोहन शुक्ला, डॉक्टर शिवानंद तिवारी, शिल्पा शर्मा,शीतल शर्मा, गणेश विश्वकर्मा, महेश मौर्या आदि लोगों ने बधाइयां दिया।