Sunday, June 30, 2024
बस्ती मण्डल

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक गंभीर मामला- सुनील कुमार गुप्ता

बस्ती । शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता के संयोजन में गायत्री शक्ति पीठ में हवन यज्ञ कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी जीवन की कामना की गई। सुनील कुमार ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक गंभीर मामला है। वे करोड़ो भारतवासियों के लोकप्रिय प्रधानमंत्री है। ईश्वर पंजाब की कांग्रेस सरकार को सद्बुद्धि दे कि वह नफरत की राजनीति बंद करे। प्रधानमंत्री सबके हैं और उनके सुरक्षा में कोई कोताही नहीं की जानी चाहिये।
गायत्री शक्ति पीठ में हवन, यज्ञ के दौरान भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता के साथ नगर महामंत्री डा. अरविन्द चौधरी, अमरदीप पाण्डेय, संजय गुप्ता, आशीष कन्नौजिया, अमीर चन्द गुप्ता, अंगद चौधरी, विकास बरनवाल, नीरज गौड, प्रमोद गुप्ता, अश्वनी बरनवाल, शुभम गुप्ता, विजय कुमार, अनिल, प्रमोद,जीतेन्द शुक्ला, राघवेंद्र त्रिपाठी आदि शामिल रहे।