Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

तामा खास में सदर विधायक जय चौबे और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के नेतृत्व में डॉक्टर राजपाल कश्यप का होगा जोरदार स्वागत

– शाम 6:00 बजे तांमा खास गांव में समाजवादी पार्टी के नेता राजपाल कश्यप लगाएंगे चौपाल

संतकबीरनगर:- समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए आज संत कबीर नगर जिले में सदस्य विधान परिषद अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉक्टर राजपाल कश्यप संत कबीर नगर जिले में पहुंचेंगे विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए शाम 6:00 बजे जिले के तांबा खास गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया है कार्यक्रम में पहुंचकर डॉक्टर राजपाल कश्यप चौपाल के माध्यम से समाजवादी पार्टियों की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। कार्यक्रम में पहुंचने पर खलीलाबाद से सदर विधायक सपा नेता जय चौबे और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और उनके समर्थकों के नेतृत्व में डॉक्टर राजपाल कश्यप का जोरदार स्वागत किया जाएगा।