Monday, May 6, 2024
बस्ती मण्डल

कप्तानगंज में सिलाई कढाई प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

कप्तानगंज/बस्ती। (संवाददाता) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ स्वायत्तशास निकाय नेहरू युवा केन्द्र बस्ती जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के आवाहन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवका कनकलाता पाण्डेय महिला मण्डल पिलखाँव की अध्यक्षता में सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षिका सीमा तिवारी द्वारा प्रशिक्षण संचालित किया गया।
जिनमे 15 से 35 वर्ष के 30 महिलाएं एवं लड़कियों को निशुल्क 3 माह के लिए सिलाई कढाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र देकर स्वरोजगार हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे महिलाओं में स्वालंबन, आत्म निर्भर तथा उनके अंदर कौशल का विकास करना है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवका कनकलता पाण्डेय ने बताया महिलाओं में स्वावलंबन की भावना विकसित कराने एवं उन्हे आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु यह योजन बुनियादी व्यवासायिक शिक्षा प्राप्त करने के मकसद से आयोजन किया जाता है। एन. वाई. वी. प्रभारी अरुण कुमार ने प्रशिक्षण लेने आए प्रतिभागियों को संबोधन करते हुए कहा कि आज के समय में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सिलाई- कढ़ाई का ज्ञान होना बहुत जरूरी है, आज जरूरत है लड़कियों और महिलाओं को स्वावलंबी बनना, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार देश के आधी आबादी यानि नारी शक्ति को मजबूत बनाने के लिए नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से निशुल्क सिलाई-कढाई, कंप्यूटर प्रशिक्षण,कृषि, डेरीकार्य, पशुपालन, हथकरघा मत्स्य, रेशम उत्पादन जैसे कार्यक्रम चलाय जा रहा है।
इस प्रशिक्षण में दीपिका, प्रियंका,नंदनी आर्या, अकांक्षा, पुनीता, खुशबू कनौजिया, रीमा, अंतिमा ,राधिका, विन्ध्यवासिनी, विजयलक्ष्मी, दीक्षा ने भाग लिया और कहा अगर हमारे अंदर हुनर रहा तो हम अपने बदौलत स्व-रोजगार को बढ़ावा दे सकते है तथा आत्मनिर्भर बन सकते हैं ।