Wednesday, May 8, 2024
राजनैतिक

जन विश्वास यात्रा में गृहमंत्री अमित शाह पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे- अंकुर राज तिवारी

संतकबीरनगर। गृह मंत्री अमित शाह आगमन 31 को खलीलाबाद में, जन विश्वास यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए बस्ती सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्धिवेदी के साथ भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी ने तैयारियों का लिया जायजा जन विश्वास यात्रा को ऐतिहासिक,भव्य रूप देने की तैयारी को लेकर सांसद हरीश द्विवेदी ने बैठक कर बनाई रणनीति राजनीति को धार देंगे 31 को अमित शाह, जनसभा करेंगे संबोधित — भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी संतकबीर नगर भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा खलीलाबाद 31 दिसम्बर को पहुंचेगी, यहां जनता को संबोधित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे। उनके आने की सूचना के बाद सभा स्थल पर तैयारियां तेज हो गई हैं।भारतीय जनता पार्टी की मथुरा से शुरू हुई जन विश्वास यात्रा जनपद पहुंच रही है।जिसके भव्यतम तैयारी को लेकर बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए बताया कि जनपद संतकबीर नगर में भाजपा की जन विश्वास यात्रा स्वागत के बाद गृह मंत्री अमित शाह जी एक विशाल रैली जनसभा को संबोधित करेगें।जिसको लेकर सभी भाजपा पदाधिकारी , कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को भव्यतम रूप में जुट गये है।यात्रा प्रमुख जिलाध्यक्ष जगदंम्बा लाल श्रीवास्तव,सत्यपाल पाल भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तेजी के साथ लगे हुए है।स्वागत की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं। जन विश्वास यात्रा में गृहमंत्री अमित शाह पहुंचेंगे और सभा का आयोजन करेंगे। सभा काशीराम आवास कालोनी के समीप पर होगी। भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं पूर्ण रखने के निर्देश दिए हैं। *मैदान में तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप* भाजपा नेता अंकुर ने कहा कि जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए। गृहमंत्री की सभा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं।