Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा अपने नीति के आधार पर पुनः बनायेगी सरकार- रमाकान्त पाण्डेय

बस्ती। जन आशीर्वाद यात्रा के बस्ती पहंचने पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा। यात्रा 2 जनवरी को बस्ती पहुंचेगी। यात्रा की सफलता के लिये विधानसभावार तैयारियां तेज हो गई है। सोमवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट के प्रबल दावेदार रमाकान्त पाण्डेय के संयोजन में एक तैयारी बैठक गौर में सम्पन्न हुई। निर्णय लिया गया कि 2 जनवरी को यात्रा के विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही फूल मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया जायेगा।
तैयारी बैठक में भाजपा नेता रमाकान्त पाण्डेय ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा भाजपा के चुनावी यात्रा में मील का पत्थर साबित होगी। यात्रा का स्थान-स्थान पर कार्यकर्ताओं द्वारा जिस उत्साह के साथ सम्मान किया जा रहा है उससे स्पष्ट है कि भाजपा अपने नीति और कार्यक्रम के आधार पर पहले से मजबूत सरकार बनायेगी। बैठक में मुख्य रूप से आनन्द, शशिकान्त, आशीष, अरविन्द, राजमणि वर्मा आदि उपस्थित रहे।