Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

योग से स्वास्थ्य जीवन शैली में परिवर्तन – डॉ नवीन सिंह

बस्ती 27 दिसम्बर। योग प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है योग अभ्यास शरीर एवं मन विचार एवं कर्म आत्म संयम एवं पूर्णता की एकात्मकता तथा मानव एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। यह स्वास्थ्य एवं कल्याण का पूर्णता वादी दृष्टिकोण है। योग मात्र व्यायाम नहीं है बल्कि स्वयं के साथ, विश्व और प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव है। योग हमारी जीवन शैली में परिवर्तन लाकर हमारे अंदर जागरूकता उत्पन्न करता है तथा प्राकृतिक परिवर्तनों से शरीर में होने वाले बदलाव को सहन करने में सहायक होता है उक्त बातें सुपर किड्स स्कूल पर योग गोष्ठी के दौरान आरवाईपीसीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नवीन सिंह ने कही।
संस्थान के चेयरमैन डॉ सौरभ तुलस्यान ने बताया कि राष्ट्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के तत्वाधान में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 12 व 13 फ़रवरी को आयोजित बालाजी प्रकाश स्टेशन रोड बस्ती में होना सुनिश्चित हुआ है, योग प्रतियोगिता जिसमें 2 वर्ष से 6 वर्ष, 7से12 वर्ष,13 से 20 वर्ष, 21 से 35 वर्ष, 36 से 50 वर्ष तथा 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 6 ग्रुप में प्रतिभागिता की जा सकती है | योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु वेबसाइट www.rypcs.org पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस योग गोष्ठी के दौरान प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर राम मोहन पाल ,सन्नो दुबे, प्रवीण त्रिपाठी सहित कई योग शिक्षक मौजूद रहे।