Sunday, June 9, 2024
बस्ती मण्डल

शिक्षकों/कर्मचारियों के एन. पी.एस. की धनराशि प्रान खातों में जमा नही की जायेगी, धरना अनवरत जारी रहेगा-राजीव यादव

बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(एकजुट) इकाई बस्ती के आह्वान पर जनपद के माध्यमिक शिक्षकों/कर्मचारियों ने उनके वेतन से की गई एन. पी.एस. की 31 माह एवं रिकवरी के 12 माह कटौती को जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा उनके प्रान खातों में जमा न कराये जाने के विरोध में आज से एन. पी.एस. की धनराशि प्रान खातों में जमा कराए जाने तक अनवरत धरने की शरुआत किया!

धरने में उपस्थित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट)के प्रदेशीय महामंत्री एव गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एम एल सी प्रत्याशी रहे राजीव यादव ने कहा कि जब तक शिक्षकों/कर्मचारियों के एन. पी.एस. की धनराशि प्रान खातों में जमा नही की जायेगी, धरना अनवरत जारी रहेगा!
उ0 प्रदेश मा0 शि0 संघ (एकजुट) के प्रदेशीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र वर्मा एव प्रदेशीय संगठन मंत्री ध्रुवनारायण ने संयुक्त रूप से कहा कि एन. पी.एस. से आच्छादित जिले के प्रत्येक शिक्षक/कर्मचारी का लगभग 10-15 लाख रुपये प्रान खातों में कार्यालय द्वारा न भेजा जाना बहुत बडी लापरवाही है !यदि जल्द इसका निदान न हुआ तो संगठन जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने सहित मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करने के लिए बाध्य होगा!
जिलाध्यक्ष अजय वर्मा एव मंत्री श्रवण गुप्ता ने कहा जब मण्डल के पड़ोसी जिलों,सिद्धार्थनगर एव संतकबीरनगर के माध्यमिक शिक्षकों/कर्मचारियों के एन. पी.एस.की धनराशि उनके प्रान खातों में लगभग अपडेट हो चुका है तो ऐसा बस्ती में क्यों नही हो पा रहा है!इसमें जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय की अकर्मण्यता साफ दिखाई दे रही है जिसे संगठन कत्तई बर्दाश्त नही करेगा!
धरने मे उपस्थित अटेवा जिलाध्यक्ष तौआब अली एव महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी ने कहा कि रेगुलर एन. पी.एस. कटौती के 31 माह एव रिकवरी के 12 माह की धनराशि प्रान खातों में कार्यालय द्वारा न भेजा जाना संदेहास्पद है!इसलिए जिलाविद्यालय निरीक्षक बस्ती से आग्रह है,यह धनराशि जल्द से जल्द प्रान खातों में भेजने की व्यवस्था करें अन्यथा शिक्षक/कर्मचारी और बड़े आंदोलनों के लिये बाध्य होगा!

इस दौरान विजयनाथ तिवारी, देवेन्द्र तिवारी, संजय पांडेय, आशुतोष मिश्र, सुनील मौर्य,अमरनाथ, अनिता प्रजापति, रणविजय सिंह,शैलेंद्र सिंह, संतोष कुमार, विपलेश, राजेश आर्य, रतिभान वर्मा, रजनीश वर्मा, हीरा लाल यादव, अनिरुद्ध, रमेश कुमार, ललित कुमार, अजय कुमार, आशा पाण्डेय,शांति चौधरी,संतोष सिंह श्रीनाथ,अवलोक कुमार, देवेन्द्र कुमार,सत्य प्रकाश, जयराम सुभाष चौधरी,आदि सैकड़ों साथी मौजूद रहे.