Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

दोहरे मापदंडों पर काम करने का रिकार्ड बना रही योगी सरकार- महेन्द्र श्रीवास्तव

बस्ती, 26 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दोहरे मापदंडों पर काम करने का रिकार्ड बना रही है। सरकार या आनुषिंगक संगठनों द्वारा कार्यक्रमों के आयोजन में कोविड प्रोटोकाल और धारा 144 को दरकिनार कर दिया जाता है जबकि दूसरे दलों के आयोजनों को कोविड और कानून व्यवस्था का हवाला देकर अनुमति देने से मना कर दिया जाता है।

यह बातें कांग्रेस आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं गोरखपुर मंडल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने कही। वे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आवाह्न पर लखनऊ में 1090 चौराहे से शुरू होने वाली मैराथन दौड़ को योगी सरकार द्वारा अनुमति न दिये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।

कांग्रेस नेता ने कहा योगी सरकार प्रदेश की पहली ऐसी सरकार है जिसके कार्यक्राल में सबसे ज्यादा दिनों तक धारा 144 प्रभावी रही।

इस दौरान भाजपा की ओर से धड़ल्ले से कार्यक्रम आयोजित हो रहे और कांग्रेस के कार्यक्रमों में पुलिस डंडा पटकती रही। यहां तक कि हत्या, बलात्कार और नरसंहार जैसे मामलों में पीड़ित परिवारों को ढाढ़स बंधाने जा रही प्रियंका गांधी को जगह जगह रोका गया, कहीं कोविड तो कहीं कानून व्यवस्था की आड़ ली गयी। इस शर्मनाक कृत्य और लोकतंत्र को जागीर समझने वाली भारतीय जनता पार्टी आखिरी सांसें ले रही है। प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन तय है और कांग्रेस बहुमत की सरकार बनायेगी।